Site icon 4PILLAR.NEWS

Aishwarya Rai son: एक बेटे की मां हैं ऐश्वर्या राय, संदीप कुमार का दावा

Aishwarya Rai son: एक बेटे की मां हैं ऐश्वर्या राय, संदीप कुमार का दावा

Aishwarya Rai son: आंध्र प्रदेश के संदीप कुमार ने दावा किया है कि ऐश्वर्या राय उनकी मां हैं। दावा-ऐश्वर्या राय ने 1988 में लंदन में संदीप को IVF के जरिए जन्म दिया था।

कौन है ऐश्वर्या राय का कथित बेटा संदीप कुमार ?

एडिरेड्डी संदीप कुमार आंध्र प्रदेश का 34 वर्षीय युवक है। वह स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर का बेटा है। वह पढ़ाई में काफी होशियार है लेकिन शराब का आदि है। संदीप विशाखापट्टनम के विजाग में रहता है। उसने पहले भी दावा किया था कि वह संगीतकार एआर रहमान का शिष्य है।

Aishwarya Rai son: ऐश्वर्या राय का बेटा होने के दावे

इस तरह का दावा पहली बार डेक्कन क्रॉनिकल जैसे समाचार पत्रों में छपाथा। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर सबसे पहले जनवरी 2018 में छपी थी।

संदीप के दावे में कमियां

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। 1988 में उनकी उम्र 15 साल थी। उस समय 15 साल की उम्र में IVF तकनीक से बच्चा पैदा करना क़ानूनी अपराध था। आज तक ऐश्वर्या राय ने किसी बेटे का जिक्र नहीं किया। अभिषेक और ऐश्वर्या की एकमात्र संतान का नाम आराध्या है। आराध्या का जन्म 2011 में हुआ था।

डीएनए प्रमाण

संदीप कुमार ने कभी भी कोई ऐसा दस्तावेज पेश नहीं किया, जिससे उनके ऐश्वर्या राय का बेटा होने की पुष्टि हो सके ,खासतौर से डीएनए टेस्ट रिपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनके पास को सबूत नही है।

कुल मिलाकर यह  फेक न्यूज़ है, कोई भी विश्वसनीय स्रोत इसे सही नहीं मानता है।

दावे पर ऐश्वर्या राय की रिएक्शन

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन या पुरे बच्चन परिवार की तरफ से कभी भी इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, विजाग पुलिस का कहना है कि अगर बच्चन परिवार या खुद ऐश्वर्या राय औपचारिक शिकायत दर्ज कराती तो संदीप कुमार के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाती। कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, इस लिए कोई एक्शन नहीं लिया गया।

कुल मिलाकर, यह एक पुरानी सनसनीखेज क्लेम है। जो बिना किसी सबूत के वायरल हुई है। सच्चाई से इसका कोसों तक नाता नहीं है।

Exit mobile version