Site icon www.4Pillar.news

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ब्रेकअप,नेता जी हो सकते हैं कारण

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप होने की खबर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। अभी तक दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर मानी जा रही थी। दोनों को एकसाथ कई बार देखा गया है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप होने की खबर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। अभी तक दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर मानी जा रही थी। दोनों को एकसाथ कई बार देखा गया है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की दोस्ती काफी फेमस रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की दोस्ती पिछले तीन साल से चल रही है। लेकिन दिशा पटानी और टाइगर ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में नहीं कहा है। ‘पिंकविला’ के अनुसार दोनों के करीबी सूत्रों ने बताया है कि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

पिंकविला ने ये जानकारी दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के करीबी सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है,” टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा। था अब दोनों राहें जुदा करने का फैसला कर लिया है। कुछ हफ्ते पहले दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर लिया है। टाइगर और दिशा के करीबी लोगों को इस बात का एहसास था। ”

कुछ समय पहले शिव सेना के नेता आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी की बढ़ती करीबियों की भी खबरें आई थी। लेकिन पिंकविला से जुड़े सूत्रों ने इस बात से इंकार कर दिया है कि पटानी और श्रॉफ के ब्रेकअप में आदित्य ठाकरे की कोई भूमिका नहीं है। हालांकि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को कल रात भी एकसाथ डिनर पर देखा गया था। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि क्या दोस्त डिनर पर नहीं जा सकते। अगर दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की खबर सही है तो उनके फैंस के लिए ये बुरी खबर है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने ‘बागी 2’ फिल्म में एकसाथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

Exit mobile version