शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने किया हवा में जिम्नास्टिक स्टंट,टाइगर श्रॉफ ने दिया ज़बरदस्त रिएक्शन

योगा गर्ल के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान भी मां के नक्से-कदम पर चलने लगा है। फिटनेस के मामले में वियान का एक जिमनास्टिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसपर टाइगर श्रॉफ भी अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए।

जिमनास्टिक वीडियो

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का एक जिमनास्टिक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह हवा में डाइव लगाता हुआ नजर आ रहा है। वियान के इस स्टंट को मात्र एक घंटे में 386208 बार देखा जा चूका है। शेट्टी पुत्र के इस स्टंट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो का कैप्शन

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के स्टंट वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” बच्चे हमेशा अपने माता-पिता को जो कुछ भी करते देखते हैं उसका अनुकरण करते हैं। हमें कसरत और योगाभ्यास करते देख, वियान ने अपनी सेहत और फिटनेस में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। ”

“बच्चों में बहुत अधिक ऊर्जा होती है और उस विशाल ऊर्जा को अच्छी तरह से चैनलाइज करना महत्वपूर्ण होता है। वह जिम्नास्टिक से प्यार करता है, इसलिए मैंने उसे दाखिला दिला दिया। लेकिन बिना अभ्यास के जिम्नास्टिक आपको रूखा बना सकता है। तो, हम अभ्यास करते रहते हैं। इसलिए, यदि आपके बच्चे कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें अभ्यास अवश्य करना चाहिए क्योंकि अभ्यास आपको संपूर्ण बनाता है, और उन्हें अच्छी भूखऔर नींद लगती है। ” एक्ट्रेस ने लिखा।

टाइगर श्रॉफ का कमेंट

वियान के जिमनास्टिक वीडियो पर बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। एक्शन और स्टंट के लिए फेमस टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में लिखा ,” मुझे लगता ही कि लॉकडाउन खत्म खोने के बाद मुझे भी अपने छोटे भाई वियान से ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। ”

शमिता शेट्टी

उनके अलावा शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट करते हुए कहा ,” वाह !हमारा वियान ( Viaan) इतना मजबूत है।” पिता राज कुंद्रा ने बेटे के स्टंट पर गर्व से छाती चौड़ी करते हुए कहा ,” वो मेरा बेटा है। ” ये भी पढ़ें : प्लेट में जूता रखकर खाती नजर आई शिल्पा शेट्टी,देखें वीडियो

वियान का ये कारनामा सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपनर डेविड वार्नर ने पत्नी संग प्रभुदेवा के मुकाबला गाने पर किया धांसू डांस,देखें वीडियो

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8946 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने किया हवा में जिम्नास्टिक स्टंट,टाइगर श्रॉफ ने दिया ज़बरदस्त रिएक्शन

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री