COVID-19 संकट को आत्मनिर्भर भारत के लिए एक अवसर में बदलने का समय है:पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार के दिन कोलकाता स्थित इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने COVID-19 संकट को अवसर में बदलने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ICC के 95वे वार्षिक दिवस पर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने सबोधन में कहा ,” इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने अपने गठन के बाद आजादी की लड़ाई ,भीषण अकाल और अन्न संकटों को देखा। इस बार का वार्षिक सम्मेलन भी ऐसे ही समय में हो रहा है। जब हमारा देश कई तरह के चैलेंज को ललकार रहा है। ”

पीएम मोदी ने कहा,” आत्मनिर्भर भारत ,आत्मनिर्भरता का ये भाव हर भारतीय ने वर्षों से एक प्रेरणा की तरह जिया है। लेकिन फिर भी एक बड़ा काश हर भारतीय के मन में रहा है। भारत कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अन्य कई तरह के संकट भी खड़े हैं। कहीं बाढ़ ,कहीं टिड्डी दल की समस्या ,कहीं तेल क्षेत्र में आग तो कहीं भूकंप और चक्रवात। संकट के समय कई अवसर भी आते हैं। मुसीबत की दवाई मजबूती है। ”

आगे कहा ,” अब कोरोना संकट ने हमें आत्मनिर्भरता की गति को तेज करने का सबक दिया है। देश हर चीज को आयात करने के लिए मजबूर है। वो भारत में कैसे बने और भविष्य में उसका निर्यात कैसे हो ? इस दिशा में हमें तेजी से काम करना है।” पीएम मोदी का ये संबोधन उनके ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top