Site icon www.4Pillar.news

आज लगेगा 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत और किस को होगा नुकसान

वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। हालांकि ये चंद्रग्रहण उपछाया  ग्रहण है। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार जब ग्रहण से चंद्रमा प्रभावित होगा तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए राशि अनुसार ध्यान देने की सलाह दी गई है। ग्रहण के दौरान क्या करना है और किस प्रकार से आप को प्रभावित करेगा इसके बारे में जानिए

वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। हालांकि ये चंद्रग्रहण उपछाया  ग्रहण है। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार जब ग्रहण से चंद्रमा प्रभावित होगा तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए राशि अनुसार ध्यान देने की सलाह दी गई है। ग्रहण के दौरान क्या करना है और किस प्रकार से आप को प्रभावित करेगा इसके बारे में जानिए

580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

19 नवंबर दिन शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है। यह साल 2021 का अंतिम और सबसे लंबी अवधि का आंशिक चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण दोपहर 12:48 से प्रारंभ होगा और सायंकाल 4:17 पर समाप्त होगा। चांद ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड होगी। जो कि पिछले लगभग 580 सालों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा। भारत में उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण से संबंधित कोई भी धर्म शास्त्रीय मान्यताएं लागू नहीं होगी। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार जब ग्रहण से चंद्रमा प्रभावित होगा तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। इसलिए जातकों को राशि के अनुसार ध्यान देने की सलाह दी गई है।

जाने किन राशियों पर होगा प्रभावी

आचार्य विनोद के अनुसार इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

वृषभ राशि: रिश्तो के मामले में परिवार में समस्या आ सकती है। इस दौरान ऑपरेशन की नौबत भी आ सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

मेष राशि: धन की हानि से बचना होगा। 15 दिन तक ग्रहण का असर अधिक रहता है। इसलिए इस अवधि में ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि : यात्रा का योग बन सकता है। ग्रहण की वजह से यात्राओं में असुविधा हो सकती है। अगले 15 दिनों तक यात्राओं में सावधानी बरतें। सेहत में कोई समस्या होती है तो उसे हल्के में नहीं लेना है।

सिंह राशि : ग्रहण की वजह से आपके विरोधी और शत्रु परास्त होंगे। धन और संपत्ति के मामलों में लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। यानी यह ग्रह आपके लिए शुभ रहेगा फुल।

कर्क राशि : चंद्र ग्रहण के परिणाम शुभ हैं। आपका रुका हुआ काम बनेगा। कर्ज कैरियर से संबंधित समस्याएं हल होंगी।

मिथुन राशि: आपको मान सम्मान और नौकरी पेशा लोगों को पद की हानि हो सकती है। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। 15 दिनों तक किसी प्रकार की लापरवाही से बचें।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगले 15 दिनों तक आपको सतर्क रहना होगा।

मीन राशि : चंद्र ग्रहण शुभ है. आपका कैरियर और जीवन की तमाम समस्याएं हल होंगी। रुके हुए कार्य बनेंगे।

मकर राशि : आपके आंखों और पेट की समस्या हो सकती है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं पुलिस।

धनु राशि :ग्रहण की वजह से लाभ होता है दिख रहा है। कैरियर में सफलता मिलेगी शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। आपकी विजय होगी।

वृश्चिक राशि : पारिवारिक जीवन में जीवन में समस्या आ सकती है। आंखों में समस्या आ सकती है। धन संपत्ति में नुकसान ना हो इसके लिए ध्यान रखें।

तुला राशि : स्वास्थ्य की समस्या से बचना है। बेवजह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लिखा पढ़ी में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।

Exit mobile version