आज दिखाई देगा इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,ऐसे देखें नजारा

भारत में आंशिक रूप से आज लगने वाले चंद्रग्रहण को पुरे देश में देखा जा सकेगा, जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाएगी। यह आंशिक चंद्रग्रहण लगभग 3 घंटे तक चलेगा और इसे पुरे देश में देखा जा सकेगा।

आज इस साल के आखिरी चंद्रग्रहण (lunar Eclipse)का नजारा दिखाई देगा। देशवासी पुरे तीन घंटे तक इस ग्रहण का नजारा ले सकते हैं। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण आज रात 1 बजकर 31 मिनट पर लगेगा और सुबह साढ़े चार बजे तक चलेगा। यह चंद्रग्रहण पुरे भारत में दिखाई देगा क्योंकि ग्रहण के समय यहां रात होगी। आज गुरुपूर्णिमा भी है।

आपको बता दें ,आज लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का आखिरी ग्रहण है। इसके बाद 26 दिसंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse लगेगा। जिसको सारे भारत में देखा जा सकेगा। ये वलयकार सूर्यग्रहण होगा।

आज लगने वाले चंद्रग्रहण को आप यूट्यूब के जरिये घर बैठे देख सकते हैं चंद्रग्रहण के समय इसकी लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी।

आंशिक चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी घूमते हुए चांद और सूरज के बीच आ जाती है लेकिन तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की सतह पर पृथ्वी के बीच के हिस्से की छाया पड़ती है। इस दौरान चांद के एक बड़े हिस्से पर हमें पृथ्वी की छाया नजर आती है।

आज होने वाला चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा. दुनिया भर में यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के अधिकतर हिस्‍सों में दिखाई देगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई