Astrology: ज्योतिष के आधार पर आज का राशिफल

Astrology: किसको होगा व्यापार में लाभ, कौन प्यार में पाएगा सफलता? आज का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए नीचे विस्तार से बताया गया है।

Astrology: ज्योतिष के आधार पर आज का राशिफल

मेष राशि ( Aries ): आज का दिन

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। तकनीकी कार्यों में दक्षता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। ऋण लेन-देन के लिए सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान नए मित्र बन सकते हैं। शुभ अंक 1 और 9 है।

वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। परिवार और सहकर्मियों के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। शुभ अंक 2 और 6 हैं।

मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। शुभ अंक 5 और 8 हैं।

कर्क राशि (Cancer) वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

कर्क राशि वाले आज आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें। बजट में संतुलन बनाएं। कार्यस्थल पर बहस से बचें। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। शुभ अंक 2 और 7 हैं।

सिंह राशि (Leo) वाले आज अधिक व्यस्त रह सकते हैं

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक सक्रिय रह सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पारिवारिक समस्या का समाधान दोस्तों और परिवार वालों के साथ बातचीत से होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। शुभ अंक 1 और 5 हैं।

कन्या राशि (Virgo) वालों का राशिफल

कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार में अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से मुलकात हो सकती है। 2और 6 शुभ अंक हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी।आर्थिक मामलों में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।  5 और 9 शुभ अंक हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबध सकारात्मक रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 3और 9 शुभ अंक हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में भागीदारी का है। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करें। लंबी यात्रा का योग है। मित्रों से दूरियां बढ़ सकती हैं। रोजगार के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा। 2 और 8 शुभ अंक हैं।

Astrology: मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों से अचानक मुलाकात सुखमय रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। 4 और 6 शुभ अंक हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले आज नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 3 और 4 शुभ अंक हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लक्ष्यों को पूरा करने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नौकरी और विदेश यात्रा का योग है। अपनों को अनदेखा न करें। 5 और 8 शुभ अंक।

नोट: ये सामान्य भविष्यवाणी है। सटीक और फलादेश के लिए जन्म कुंडली, जन्म समय और स्थान के आधार पर किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top