भारत में कोरोना वायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है दिन-प्रतिदिन मौत और संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में COVID 19 से 3139 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 101139 हो गया है। यहां जानें विस्तृत जानकारी।
भारत सरकार की रिपोर्ट
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार ,देश में अब तक कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 101139 हो गई है। जिनमें से 39173 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक मरीज को माइग्रेट कर दिया गया है। कोरोना वायरस से अब तक 3139 लोगों की मौत चुकी है।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के COVID 19 आंकड़े
देश में COVID 19 के कारण सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र राज्य में हुई हैं। जिसके बाद गुजरात दूसरे नंबर पर है।
क्रमांक राज्य कुल संक्रमित ठीक हुए मौत
- अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह 33 33 0
- आंध्र प्रदेश 2474 1552 50
- अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
- असम 107 41 2
- बिहार 1391 494 9
- चंडीगढ़ 196 54 3
- छत्तीसगढ़ 93 59 0
- दादर नगर हवेली 1 0 0
- दिल्ली 10054 4485 168
- गोवा 38 7 0
- गुजरात 11745 4804 694
- हरियाणा 928 598 14
- हिमचाल प्रदेश 90 44 3
- जम्मू कश्मीर 1189 609 15
- झारखंड 223 113 3
- कर्नाटक 1246 530 37
- केरल 630 497 4
- लद्दाख 43 41 0
- मध्य प्रदेश 5236 2435 252
- महाराष्ट्र 35058 8437 1249
- मणिपुर 7 2 0
- मेघालय 13 11 1
- मिजोरम 1 1 0
- ओडिशा 876 220 4
- पुद्दुचेरी 18 9 1
- पंजाब 1980 1547 37
- राजस्थान 5507 3218 138
- तमिलनाडु 11760 4406 81
- तेलंगाना 1597 1000 35
- त्रिपुरा 167 85 0
- उत्तराखंड 93 52 1
- उत्तर प्रदेश 4605 2783 118
- पश्चिम बंगाल 2825 1006 244
सलामत प्रदेश
अच्छी बात ये है कि देश के 9 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक मौत का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।