Site icon 4PILLAR

72 Hoorain फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार, बताया आपत्तिजनक

72 Hoorain Movie Trailer को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

72 Hoorain cbfc : 72 हूरें फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। CBFC ने फिल्म के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानते हुए रिजेक्ट कर दिया है। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने आपत्ति जताई है।

72 Hoorain cbfc:  Trailer को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी के बाद अब 72 हूरें फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को आपत्तिजनक मानते हुए रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि, पहले ट्रेलर को रिलीज करने की हरी झंडी मिल गई थी। आज फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगा। फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित ने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

सेंसर बोर्ड के फैसले से खफा फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा,” कौन हैं वहां बैठे लोग? यह बहुत संजीदा मामला है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इंकार करने के फैसले की जवाबदेही सेंसर बोर्ड के सभी अधिकारीयों की है। IFFI में इंडियन पैनोरमा सेक्शन में भी फिल्म ने अवॉर्ड जीता है। आप कैसे फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने  मना कर सकते हैं। जरूर सेंसर बोर्ड में कुछ गड़बड़ है। प्रसून जोशी जवाबदेह हैं।”

भड़के अशोक पंडित

ई टाइम्स से बात करते हुए अशोक पंडित ने कहा ,” पशु कल्याण और कुरान के संदर्भ में हटाने के लिए कहा गया है। लेकिन यह अहम मुद्दा नहीं है। अहम बात यह है कि फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दिया गया है। ट्रेलर में भी वही है तो आप कैसे रिजेक्ट कर सकते हैं। अब इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। ”

विवादित फ़िल्में

बता दें 72 हूरें फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी में किरदारों को ब्रेन वाश करके आत्मघाती बनते हुए दिखाया गया है।

आपको बता दे, 72 हूरें ऐसी पहली फिल्म नहीं है जो विवादों में घिरी हो। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी फिल्म भी विवादों में रही और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

Exit mobile version