TTE raped a girl in a moving train

TTE राहुल कुमार बना हैवान, चलती ट्रेन में लड़की का किया रेप

TTE ने जिस लड़की का चलती ट्रेन में रेप किया, मऊ जिले की रहने वाली है। पीड़िता को उम्र 24 वर्ष के करीब है।वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थी।

चलती ट्रेन में TTE बना हैवान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 24 वर्षीय लड़की का चलती ट्रेन में टीटीई ने बलात्कार किया।पीड़िता गोरखपुर के एक किराए के कमरे में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थी। वह NCC की C सेर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा देकर लौटते समय वह स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण टिकट नहीं खरीद पाई थी। वह बिना टिकट अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चढ़ गई। वह कोच में खड़ी होकर, इस उम्मीद में यात्रा कर रही थी कि किसी तरह सीट मिल जाएगी।

TTE ने दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात TTE राहुल कुमार ने युवती को बिना टिकट यात्रा करते देखा। वह सीट दिलाने का बहाना बनाकर युवती को AC फर्स्ट क्लास केबिन में ले गया। जहां अंदर से दरवाजा बंद करके युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती को टीटीई ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा करने का केस बना दूंगा। यह घटना इंदारा और देवरिया रेलवे स्टेशन के बीच घटी। घटना के बाद टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

पीड़िता की प्रतिक्रिया

युवती ने घटना के दौरान और बाद में काफी डर महसूस किया। उसने हिम्मत जुड़ा डायल 112 सुचना दी। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर उसने राजकीय रेलवे स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

TTE के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जो जांच का हिस्सा है। पुलिस ने आरोपी TTE की तलाश में टीम गठित की है। सूत्रों के अनुसार, जीआरपी की टीम पटना में डेरा डाले हुए है। क्योंकि आरोपी राहुल कुमार उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी डिवीजन में तैनात था। पुलिस ने उसके तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

TTE पर इनाम और बर्खास्तगी

आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया है। गोरखपुर रेलवे SP लक्ष्मी निवास मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top