Site icon www.4Pillar.news

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की प्रेम कहानी पर आधारित है टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’

रोमंटिक शो कहां हम कहां तुम में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम प्रमुख भूमिका निभाएंगी। इस शो की कहानी प्रेम कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शो को कहानी माधुरी दीक्षित नेने और डॉक्टर श्रीराम नेने की प्रेम कहानी से प्रेरित है।

रोमंटिक शो कहां हम कहां तुम में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम प्रमुख भूमिका निभाएंगी। इस शो की कहानी प्रेम कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शो को कहानी माधुरी दीक्षित नेने और डॉक्टर श्रीराम नेने की प्रेम कहानी से प्रेरित है।

स्टार प्लस (Star Plus TV) टीवी पर रोमांटिक धारावाहिक शुरू होने जा रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस शो में करण ग्रोवर भी दिखाई देंगे। मीडिया की खबरों के अनुसार ‘कहां हम कहां तुम ‘शो की कहानी माधुरी दीक्षित नेने और डॉक्टर श्रीराम नेने की प्रेम कहानी पर आधारित है।

इस शो में ‘दीपिका कक्कड़ इब्राहिम’ मशहूर अदाकारा सोनाक्षी का किरदार निभाएंगी। करण वी ग्रोवर एक सर्जन का रोल करेंगे। इस शो में दिखाया जाएगा कि दो अलग-अलग पेशे को लोग एकसाथ आते हैं और आपस में प्यार कर बैठते हैं। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में ‘सैफ अली खान’ की आवाज है। प्रोमो में दिखाया गया है ,सोनाक्षी और डॉक्टर रोहित डेट पर जाते हैं। दोनों साथ में समय बिताना चाहते हैं,लेकिन अपने-अपने काम के कारण दोनों को जाना पड़ता है।इस शो को 17 जून से ‘स्टार प्लस टीवी’ पर रात के 9 बजे दिखाया जाएगा।

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ मुंबई मिरर के इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस शो के लिए अपना वजन कम किया है।

Exit mobile version