Site icon www.4Pillar.news

भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन

मुंबई में भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी को नौसेना के अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन

मुंबई में भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी को नौसेना के अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

विश्वभर में कोविड-19 का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोरोना संक्रमित मामलो की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत भी इससे महामारी से अछूता नहीं है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 14378 संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 480 पहुँच गया है।

कोरोना वायरस ने इंडियन आर्मी के बाद अब भारतीय नौसेना में भी घुसपैठ कर दी है। भारतीय सेना में अब कोरोना वायरस के 8 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीँ भारतीय नौसेना में संक्रमित लोगों की संख्या 21 है।

भारतीय नौसेना में 21 नौसैनिक COVID-19 पॉजिटिव पाए हैं। इनका परीक्षण नौसेना के परिसर में किया गया। जिनमें से 20 ऐसे मामले हैं, जो दूसरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। एक का परीक्षण पहले ही पॉजिटिव पाया गया था। ये भी पढ़ें : ऐसे पैदा हुआ खतरनाक Coronavirus, जानें पूरी दास्तान

जिसके के बाद, जिस परिसर में ये सैनिक रह रहे थे ,उसको तुरंत संगरोधक कर दिया गया है। आगे की करवाई प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है। अच्छी बात ये है ,नौसेना के जहाज और पनडुब्बियों में कोई भी संक्रमण का मामला दर्ज नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें : हैदराबाद यूनिवर्सिटी की डॉक्टर सीमा मिश्रा ने बनाया कोरोना वायरस का टीका

Exit mobile version