Site icon www.4Pillar.news

शाहनवाज हुसैन और अब्बास रिज़वी पुरे मुंबई में COVID19 मरीजों को बांट रहे मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर

मुंबई के दो दोस्त शाहनवाज हुसैन और अब्बास रिज़वी अब तक COVID-19 मरीजों को 300 ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त बांट चुके हैं। इस मुहीम में पैसों की कमी के चलते शाहनवाज हुसैन ने अपनी SUV कार तक को बेच डाला।

मुंबई के दो दोस्त शाहनवाज हुसैन और अब्बास रिज़वी अब तक COVID-19 मरीजों को 300 ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त बांट चुके हैं। इस मुहीम में पैसों की कमी के चलते शाहनवाज हुसैन ने अपनी SUV कार तक को बेच डाला।

एक कहावत है ,’नेकी कर दरिया में डाल। ‘ जिसका जीता जागता उदाहरण मुंबई के दो दोस्त शाहनवाज हुसैन और अब्बास रिज़वी हैं। दोनों कोरोना वायरस मरीजों की मदद के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर बांट रहे हैं। अब तक दोनों दोस्तों ने 250 से 300 ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त बांट दिए हैं।

शाहनवाज़ हुसैन ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा ,” अब तक हमने लगभग 250-300 सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। कोई भी डॉक्टर से ली हुई पर्ची हमें दिखाने के बाद हमसे मुफ्त सिलेंडर ले सकता है। ”

एएनआई से बात करते हुए अब्बास रिज़वी ने कहा ,” मेरी चचेरी बहन जो 6 महीने की गर्भवती थी, ऑक्सीजन की कमी के कारण उसका निधन हो गया। जिसके बाद हमने महसूस किया कि ऑक्सीजन की सपोर्ट प्राप्त करने में लोगों को किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शाहनवाज ने अपनी एसयूवी कार भी बेच दी। ” ये भी पढ़ें : इंडियन आइडल रियलिटी शो की जज नेहा कक्कड़ ने अपनी जिंदगी के बारे में किया बड़ा खुलासा

Exit mobile version