Job

अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Agniveer People:उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Agniveer People: अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

इस मामले में दिनेशपुर पुलिस स्टेशन में जाट रेजीमेंट में तैनात एक सैनिक को भी अरेस्ट किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी हथियार और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस वर्ष तीनों सेनाओं में अग्निवीर भर्ती योजना की घोषणा की थी। जिसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायुसेना , थलसेना और नेवी में भर्तियां की जानी है। चयनित अग्निवीरों का कार्यकाल चार साल का होगा। हालांकि, सेनाओं के मापदंडों पर खरा उतरने वाले 25 फीसदी अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। इन सबसे इतर , रिश्वतखोरों ने अग्निवीर योजना में भी सेंधमारी शुरू कर दी है और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ठगना शुरू कर दिया है। ऐसा पहला मामला उत्तराखंड से सामने आया है।

दो ठग गिरफ्तार

यह मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है। जहां अग्निवीर भर्ती का झांसा देकर सैंकड़ों युवाओं के साथ धोखधड़ी की गई है। धोखाधड़ी के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक भारतीय सेना में तैनात सैनिक भी शामिल है। इन दोनों आरोपियों पर काफी युवाओं ने अग्निवीर बनाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से शैक्षणिक प्रमाण पत्र , नकदी और एक तमंचा बरामद किया है।

मामला दर्ज

धोखधड़ी के इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया ,” तीन नवंबर को प्रतापपुर के रहने वाले तपस नाम के युवक ने नानकमता थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि देवनगर के रहने वाले विक्की मंडल और मछियाड निवासी पंकज सिंह ने अग्निवीर भर्ती कराने के नाम पर पचास हजार रुपए लिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे दोनों ने पीटा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को दिनेशपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि अब तक वे 200 से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

11 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

12 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

12 घंटे ago