Site icon 4PILLAR.NEWS

Haryana News: हरियाणा पुलिस की गाड़ी में दो कैदियों ने कर दिया महिला कैदी का रेप

Two Prisoners: पुलिस की गाड़ी में दो कैदियों ने कर दिया महिला कैदी का रेप

Two Prisoners: हरियाणा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आज का ताजा समाचार ये है कि हरियाणा पुलिस की वैन में दो कैदियों ने एक महिला कैदी का रेप है। आरोपियों ने पहले पीड़िता कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और बाद में इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

हरियाणा के जींद जिला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। समाचार ये है कि दो कैदियों ने एक महिला कैदी का पुलिस की गाडी में ही रेप कर दिया है। कैदियों ने इस पीड़िता का रेप उस समय किया जब पुलिस कर्मी दस्तावेजों से जुड़े कामकाज में व्यस्त थे। हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंडसंहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। रोहतक पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

Two Prisoners: महिला को इलाज के लिए रोहतक लेकर आई थी पुलिस

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा था। जिसके चलते पुलिस के जवान उसे पीजीआईएमएस रोहतक लेकर आए थे। उस समय वैन में दो और कैदी भी मौजूद थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जिस समय आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया , उस समय पुलिसकर्मी दस्तावेजों के काम में व्यस्त थे।

जींद पुलिस के पास अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा,” दोनों कैदियों ने मुझे कुछ पीने के लिए दिया। इसके बाद दोनों ने मेरे साथ रेप किया। जब वे मेरा बलात्कार कर रहे थे, उस समय सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी कुछ कागजी कार्रवाई में व्यस्त थे।

दस साल की सजा काट रही है महिला

यह मामला रोहतक पुलिस को भेज दिया गया है। रोहतक पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, किसी अपराध में दस साल की सजा काट रही महिला कैदी का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। इससे पहले महिला कैदी तनाव के कारण जेल में ही खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी है।

Exit mobile version