Underworld Don Arun Gawli: अरुण गुलाब गवली जिन्हे डैडी के नाम से भी जाना जाता है, जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें 2007 के एक मामले में जमानत दी गई।
अंडरवर्ल्ड में डैडी के नाम से मशहूर अरुण गवली को 17 साल बाद जेल से जमानत मिल गई है। वे 2008 से जेल में बंद थे। गवली हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। 70 वर्षीय Arun Gawli को लंबे समय की जेल और उम्र के आधार पर जमानत मिली है। जेल से छूटने के बाद उन्हें नागपुर हवाई अड्डे से मुंबई ले जाया गया।
अरुण गवली का जीवन और इतिहास
अरुण गवली का जन्म 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के एक गरीब परिवार में हुआ था। वे मुंबई के बायकुला इलाके की दगडी चॉल में रहते थे। गवली का शुरुआत का समय एक मजदूर का रहा। 1970-80 के दशक में मिल मजदूरों की हड़ताल और गरीबी ने उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल दिया। वे रामा नाइक और बाबू रेशम जैसे गैंगस्टर्स के साथ जुड़ गए। जल्द ही उन्होंने अंडरवर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली।
दगडी चॉल को गवली गैंग का गढ़ माना जाता था। जहां वे रॉबिन हुड की तरह गरीबों की मदद करते थे। वे दाऊद इब्राहिम जैसे अन्य डॉन लोगों के खिलाफ खड़े हुए। वे मुंबई गैंग वॉर में शामिल हुए। 1980 के दशक में BRA Gang (बाबू रामा अरुण गैंग) टूट गया
Underworld Don Arun Gawli का आपराधिक इतिहास
अरुण गुलाब गवली का जीवन हत्या, फिरौती, वसूली और संगठित अपराध से भरा हुआ है। उन्हें 40 से अधिक आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया। उन्होंने 2007 में शिवसेना के कार्पोरेटर कमलाकर जामसंदेकर की हत्या की थी। जो सबसे बड़ा मामला था। Arun Gawli को MCOCA ( महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ़ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
इसके अलावा 1980 के दशक कई हत्याओं में उनका नाम जुड़ा। जैसे रामनाईक की मौत के बाद मुंबई गैंगवॉर। वे दाऊद गिरोह के दुश्मन थे और मुंबई में मिल वर्कर्स गैंग के लीडर थे। उनके खिलाफ फिरौती और वसूली के कई मामले दर्ज थे।
वे 2008 से जेल में बंद थे। 2024 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें समय से पहले रिहाई की अनुमति दी थी। जिसे 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के रूप में स्वीकार किया। वह मुंबई में डैडी ऑफ़ डॉन्स के नाम से भी फेमस हैं।
Underworld Don Arun Gawli का राजनीतिक करियर
अरुण गवली ने 1997 में अखिल भारतीय सेना नाम के राजनीतिक दल की स्थापना की। यह पार्टी मुख्य रूप से महाराष्ट्र में सक्रिय है। जो गरीबों और मिल वर्कर्स के मुद्दों पर फोकस करती है। पार्टी हेडक्वार्टर दगडी चॉल में है।
अरुण गवली ने 2004 में चिंचपोकली विधानसभा से अखिल भारतीय सेना की टिकट पर चुनाव लड़ा। वे जीते और 2004 से 2009 तक विधायक रहे।
अरुण गवली की पत्नी और परिवार
Underworld Don Arun Gawli की पत्नी आशा गवली राजनीति में सक्रिय हैं। वे अखिल भारतीय सेना पार्टी के कामकाज देखती हैं। उनके बच्चे भी राजनीती में सक्रिय हैं। 2017 में उनकी जिंदगी पर डैडी नाम की बॉलीवुड फिल्म बनी थी। जिसमें अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें शर्तों के साथ जमानत पर छोड़ा गया है।