Site icon www.4Pillar.news

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Urfi Javed arrested: अभिनेत्री उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उर्फी जावेद को अंधेरी के एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया है।

उर्फी जावेद अपनी बेबाकी और फैशन सेंस को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। उर्फी अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामला भूल भुलैया फिल्म के राजपाल यादव के किरदार छोटा पंडित से जुड़ा है। दरअसल, उर्फी जावेद ने छोटे पंडित का रिक्रिएट किया था। जिसको लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इस बात की जानकारी खुद उर्फी जावेद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जरिए दी थी। अब उर्फी को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस की दो महिला कर्मी अपने साथ पुलिस थाने ले जाते हुए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उर्फी जावेद अंधेरी के एक कैफे के बाहर नजर आ रही हैं। जहां दो महिला पुलिस कर्मी उर्फी को पुलिस थाने चलने के लिए कहती हैं। उर्फी पूछती है कि उन्हें किसके आदेश से गिरफ्तार किया जा रहा है। एक्ट्रेस के जवाब में एक पुलिस कर्मी कहती है कि पहले पुलिस स्टेशन चलो , वहीं जाकर बाकि बातें करना। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी उन्हें छोटे कपड़े पहनने के बारे में भी कहती है। उर्फी कहती है कि मेरी मर्जी, मैं जो भी पहनूं। इसके बाद पुलिस उर्फी को कार में बैठाकर ले जाती है।

क्यों हुई गिरफ्तार ?

उर्फी की गिरफ्तारी का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर इसे स्टंट बता रहे है। एक यूजर ने लिखा ,” क्या उर्फी के साथ प्रैंक हो रहा है। ” दूसरे ने लिखा ,” चलो आज तो गई भैंस पानी में। ” तीसरे ने लिखा,” अब पुलिस वाले भी रील बनाने लगे हैं। ” इस तरह कई यूजर्स उर्फी की गिरफ्तारी के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, सच क्या है ? ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।

Exit mobile version