उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ, उतर मुंबई से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अभिनेता से हाल ही में नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नार्थ मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस मौके पर उनके साथ मुंबई कांग्रेस राज्य के प्रमुख मिलिंद देवड़ा भी मौजूद रहे। उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी में शामिल होने से पहले अध्यक्ष राहुल गाँधी से बात भी की थी।

आपको बता दें,कल ही बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थामा था। उनको रामपुर लोकसभा सीट से टिकट भी दिया जा चूका है। जया प्रदा का मुकबला आज़म खान से होगा।

उर्मिला मातोंडकर को नार्थ मुंबई से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने अभी उनके टिकट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उनको नार्थ मुंबई से टिकट देने पर विचार कर रही है।

मुंबई की कुल छह लोकसभा सीटों पर मतदान चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। इसी दिन मुंबई की अन्य 17 सीटों पर भी मतदान होना है। अगर उर्मिला मातोंडकर को उमीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होगा।

नार्थ मुंबई बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हालांकि 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने बीजेपी के रामनाईक को हराया था। राम नाइक आजकल उत्तरप्रदेश के राजयपाल हैं।

45 वर्षीय अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की राजनीती में ये पहली पारी है। वहीं जया प्रदा की बीजेपी चौथी पार्टी है। उर्मिला मातोंडकर ने अपना फ़िल्मी करियर बाल कलाकर के रूप में 7 वर्ष की उम्र में शुरू किया था। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म रंगीला पर्दे पर खूब चली।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8965 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री