Site icon 4PILLAR

यूएस ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर किए हवाई हमले

Nuclear Sites: यूएस ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर किए हवाई हमले

Nuclear Sites: अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Nuclear Sites:इजराइल ईरान तनाव में यूएस की एंट्री

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव में अब अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री हो चुकी है। यूएस ने इजराइल के समर्थन में ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस खबर की जानकारी खुद यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी है। अमेरिका ने ईरान के फोर्ड़ो, नतांज़ और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। इन हमलों इजराइल के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है।

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के जिन तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं, उनका विवरण इस प्रकार है।

अमेरिका ने क्यों किया हमला ?

अमेरिका और इजराइल का लक्ष्य ईरान के परमाणु हथियार को कमजोर करना है। इजराइल का मानना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन ने दावा किया है कि हमलों ने ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को दो-तीन साल पीछे धकेल दिया है।

यूएस हमलों पर ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने फोर्ड़ो पर अमेरिकी हमलों की पुष्टि की है। ईरान ने दावा किया है कि इन स्थलों से परमाणु सामग्री पहले ही हटा ली गई थी।

हमलों पर ट्रंप का ब्यान

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि हमले बेहद सफल रहे और सभी विमान सुरक्षित लौट आए हैं। उन्होंने इसे अमेरिका, इजराइल और विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है और शांति की अपील की है।

Exit mobile version