World News

यूएस ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर किए हवाई हमले

Nuclear Sites: अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Nuclear Sites:इजराइल ईरान तनाव में यूएस की एंट्री

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव में अब अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री हो चुकी है। यूएस ने इजराइल के समर्थन में ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस खबर की जानकारी खुद यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी है। अमेरिका ने ईरान के फोर्ड़ो, नतांज़ और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। इन हमलों इजराइल के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है।

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के जिन तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं, उनका विवरण इस प्रकार है।

  • फोर्ड़ो: यह ईरान का सबसे मजबूत परमाणु स्थल है, जो पहाड़ के नीचे लगभग 90 मीटर की गहराई में बनाया गया है। अमेरिका ने स्टील्थ बॉम्बर्स का उपयोग कर 13500 किलोग्राम वजनी जीबीयू 57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनटेटर बम गिराए। ट्रंप ने दावा किया कि फोर्ड़ो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।
  • नतांज: यह ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन केंद्र है। यहां 60 फीसदी तक यूरेनियम संवर्धन किया जाता है। यह पहले इजराइल हमलों का निशाना बन चूका है।
  • इस्फहान: यह ईरान का सबसे बड़ा परमाणु अनुसंधान परिसर है। यहां बम ग्रेड यूरेनियम रखा जाता है। अंतराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस्फहान में एक सेफ्टीफ्यूज निर्माण कार्यशाला को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका ने क्यों किया हमला ?

अमेरिका और इजराइल का लक्ष्य ईरान के परमाणु हथियार को कमजोर करना है। इजराइल का मानना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन ने दावा किया है कि हमलों ने ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को दो-तीन साल पीछे धकेल दिया है।

यूएस हमलों पर ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने फोर्ड़ो पर अमेरिकी हमलों की पुष्टि की है। ईरान ने दावा किया है कि इन स्थलों से परमाणु सामग्री पहले ही हटा ली गई थी।

हमलों पर ट्रंप का ब्यान

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि हमले बेहद सफल रहे और सभी विमान सुरक्षित लौट आए हैं। उन्होंने इसे अमेरिका, इजराइल और विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है और शांति की अपील की है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

11 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

11 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago