अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर हमला किया तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अगर रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। अगर अमेरिका के नागरिकों को जरा सा भी नुकसान पहुंचा तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

बिडेन ने दी पुतिन को चेतावनी

यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपना अधिकारिक बयान दिया है। बिडेन ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। जो बिडेन ने कहा कि अगर रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले की पूर्ण संभावना है। रूस और यूक्रेन मसले का बातचीत के जरिए भी हल निकाला जा सकता है। अमेरिका को आम लोगों की चिंता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर लाखों सैनिकों की तैनाती की है। जो बिडेन ने कहा कि रूस ने अगर हमला किया तो यह युद्ध को बढ़ावा देना होगा। यूक्रेन संकट पर हमने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी।

जो बिडेन ने कहा कि रूस ने कुछ सैनिकों को वापस लेने की बात कही है। वही,बिडेन ने अमेरिकियों के यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाया तो हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।

यूक्रेन पर हमला करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

इससे पहले भी अमेरिका ने रूस को हुई यूक्रेन पर हमला करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरी जीन पियरे ने सोमवार के दिन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका संकट को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

कैरी ने कहा,” जैसा कि आप सभी जानते हैं सप्ताह के अंत में बिडेन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और हम अपने सहयोगी तथा भागीदारों के साथ पूर्ण तालमेल बनाते हुए रूस सरकार के साथ संपर्क में है। रूस ने यूक्रेन की सीमा के नजदीक भारी संख्या में फौज का जमावड़ा लगा रखा है। इस कदम पर पश्चिम देश उसे चेतावनी दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि इसका इरादा यूक्रेन पर हमला करने का है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8942 posts and counting. See all posts by 4pillar

6 thoughts on “अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर हमला किया तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री