Site icon www.4Pillar.news

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म रचने जा रही इतिहास, Eiffel Tower पर होगा ‘बवाल’ का प्रीमियर 

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म रचने जा रही इतिहास, Eiffel Tower पर होगा 'बवाल' का प्रीमियर

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल इतिहास रचने जा रही है। दरअसल इस फिल्म का प्रीमियर पेरिस के एफिल टावर (Eiffel Tower) पर होगा। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। बीते दिनों ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाए सीधा ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। वहीं अब एक बार फिर सी फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स इस फिल्म का प्रीमियर एफिल टावर पर करने की तैयारी में है।

Eiffel Tower पर होगा बवाल का प्रीमियर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के बीच में इस फिल्म का प्रीमियर पेरिस के एफिल टावर पर किया जाएगा। बवाल का ग्रैंड प्रीमियर एफिल टावर के सैले गुस्तावे एफिल हॉल में होगा। इस दौरान साजिद नाडियाडवाला, नितेश तिवारी, वरुण धवन और जान्हवी कपूर वहां मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े: जान्हवी कपूर ने अपनी एम्स्टर्डम ट्रिप से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी साथ आई नजर 

बता दे कि बवाल में वर्ल्ड वॉर 2 का भी जिक्र है। इसकी कुछ शूटिंग पेरिस में भी हुई है। खास बात ये है कि बवाल पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसका प्रीमियर एफिल टावर पर होने जा रहा है।

कब रिलीज होगी बवाल ?

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल जुलाई 2023 में अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े: ‘बवाल’ की शूटिंग खत्म कर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, तस्वीरें शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट 

जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘उलझ’ का हुआ ऐलान, IFS अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस 

Exit mobile version