Site icon www.4Pillar.news

वरिष्ठ अभिनेता गिरीश कर्नाड का 81 की उम्र में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

मशहूर लेखक ,अभिनेता ,नाटककार ,साहित्यकार ,फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वरिष्ठ अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मशहूर लेखक ,अभिनेता ,नाटककार ,साहित्यकार ,फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वरिष्ठ अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

आज सोमवार को मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण बॉलीवुड अभिनेता ‘गिरीश कर्नाड’ का निधन हो गया है। उनके निधन से साहित्य और कला जगत शोक में डूबा हुआ है। उनका जन्म 19 मई 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था। गिरीश कर्नाड ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ में भी काम किया था। वर्ष 1998 में गिरीश कर्नाड को साहित्य के सर्वोच्च ज्ञानपीठ पुरष्कार से सम्मानित किया गया था। गिरीश कर्नाड ने सलमान खान कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म में रॉ चीफ का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड से लेकर राजनीती तक की हस्तियां उनको श्रद्धांजलि दे रही हैं। भारत के ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया। शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा ,”गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। प्रिय लगने वाले कारणों पर भी उन्होंने भावुकता से बात की। उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी। उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

Exit mobile version