Video : चांदनी चौंक में नंगे पांव दौड़ते हुए नजर आये अक्षय कुमार, बोले- यादें ताजा हो गई

अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय को दिल्ली की फेमस जगह चांदनी चौंक में नंगे पांव सड़क पर दौड़ते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “रक्षाबंधन” की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं। अक्षय ने हाल ही में अपनी शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता को दिल्ली की चांदनी चौंक में सड़को पर भागते हुए देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

अक्षय ने शेयर किया ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग का सीन

अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है। ये उनकी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग के दौरान का है। जिसमे उनको सड़क पर तेजी से भागना था। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “रक्षाबंधन के सेट पर आज सुबह की दौड़ इतनी यादे वापिस ले आई, जितनी मेरी जन्भूमि चांदनी चौंक में थी और आसपास के लोगो की बातें सुनना कभी पुराना नहीं होता।”

अक्षय कुमार के इस वीडियो को फँस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बात करें अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की तो इस फिल्म को आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय और उनकी बहनों के अटूट रिश्ते को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आयंगी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

44 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago