Site icon www.4Pillar.news

Video: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिखाई शराबी बिल्ली, बोले-‘मुछें हो तो इस बिल्ली जैसी हों वरना न हों’ 

अमिताभ बच्चन ने फैंस को एक शराबी बिल्ली दिखाई है। बिग बी को इस बिल्ली की मूछें बहुत पसंद आई हैं। बिल्ली की मूछों की तारीफ करते हुए बिग बी कहतें हैं कि'मुछें हो तो इस बिल्ली जैसी हों वरना न हों' 

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को एक शराबी बिल्ली से मिलवाया है। बिग बी को इस बिल्ली की मूछें बहुत पसंद आई हैं। बिल्ली की मूछों की तारीफ करते हुए बिग बी कहतें हैं कि’मुछें हो तो इस बिल्ली जैसी हों वरना न हों’

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अवश्य शेयर करते रहते हैं। बिग बी के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। इसलिए जब भी वे कुछ शेयर करते हैं वो तुरंत वायरल हो जाता है।

बिग बी ने दिखाई शराबी बिल्ली

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बिल्ली का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म नमक हलाल का गाना ‘थोड़ी सी जो पी ली है’ चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली टेबल पर ग्लास में रखी हुई शराब को अपने पंजो की मदद से चख रही है। शराब पीने के बाद बिल्ली का जो हाल होता है उसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब पीने के बाद बिल्ली से सीढियाँ भी नहीं चढ़ी जा रही और वो लड़खड़ा रही है। बिग बी को तो इस बिल्ली की मुछे बहुत पसंद आई हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किया गया बिल्ली का ये वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये किस फिल्ड में आ गए आप ?’ एक अन्य ने लिखा, ‘सर आप भी मजाक करते हैं।’

Exit mobile version