दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी की की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी हैं। बेटी की संगीत सेरेमनी में जेठालाल को जमकर गरबा करते देखा गया
दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल की बेटी नियति जोशी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप की बेटी नियति 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब दिलीप जोशी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे बेटी के संगीत फंक्शन में ढोल की थाप पर जमकर गरबा कर रहें। बेटी की शादी की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
फैन पेज ने शेयर किया वीडियो
दिलीप जोशी का ये वीडियो उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। पहले दिलीप ढोल बजाने वाले व्यक्ति के पास खड़े होकर खूब गरबा करते हैं। इसके बाद वे माइक पकड़कर कुछ गाते हैं। दिलीप के आस-पास कुछ महिलाओं को भी डांडिया करते देखा जा सकता है।
जेठालाल का यह रूप फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है। शो में जेठालाल जरूर मुसीबतों से घिरे नजर आते हैं लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि असल जिंदगी में वे काफी खुशमिजाज व्यक्ति हैं।