Site icon www.4Pillar.news

Video: नोरा फ़तेही ने भारत फिल्म में सलमान खान संग किया जमकर डांस

नोरा फ़तेही अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अब नोरा फ़तेही अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। दिलबर गाने से मशहूर हुई नोरा अब सलमान खान के साथ भारत फिल्म में डांस करती हुई नजर आएगी।

नोरा फ़तेही अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अब नोरा फ़तेही अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। दिलबर गाने से मशहूर हुई नोरा अब सलमान खान के साथ भारत फिल्म में डांस करती हुई नजर आएगी।

अपने डांस से अपनी पहचान बना चुकी नोरा अब सलमान खान के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आएंगी। नोरा फिल्म भारत में अभिनय भी करती हुई दिखाई देंगी। भारत फिल्म में नोरा फ़तेही सुनील ग्रोवर की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। नोरा फ़तेही फिल्म के कुछ दृश्यों में सलमान खान के साथ भी नजर आएंगी। नोरा ने भारत फिल्म में सलमान खान के साथ ‘तुरपया’ गाने में भी डांस किया है। इस गाने में सलमान खान नेवी की वर्दी में नजर आ रहे हैं।नोरा ने इस गाने में जमकर ठुमके लगाए हैं।

नोरा फ़तेही ने एक इंटरव्यू में बताया की उन्हें सलमान खान के साथ काम करने से बेहद खुशी मिली है। नोरा ‘तुरपया’ गाने की बहुत तारीफ करती हैं। सलमान खान के बारे में बात करते हुए नोरा ने कहा,”मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते हुए देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। सलमान सर बहुत मेहनती तो हैं ही साथ में बेहतर और अदभुत स्टार भी हैं। वह बहुत ही सहायता करने वाले अभिनेता हैं। उनमें गजब का धैर्य है। ”

Nora Fatehi Salman Khan Dance

नोरा फ़तेही ने कहा कि हमने भारत फिल्म की शूटिंग के दौरान जमकर मस्ती की है। नोरा ने कहा,”यह तो सब जानते हैं जहां सलमान सर होते हैं ,वहां मस्ती जरूर होती है। हमने भी खूब मौजमस्ती की है।” नोरा ने उम्मीद जताई है कि आगे भी उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। नोरा ने कहा ,”सलमान खान सर और सुनील ग्रोवर सर के साथ फिल्म में काम करने पर बहुत कुछ सिखने को मिला है। भारत फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहतर अवसर था। ”

Exit mobile version