Site icon www.4Pillar.news

Video: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को पैपराजी ने कहा ‘भईया-भाभी’, कुछ ऐसा था दोनों का रिएक्शन 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बीते दिन एक साथ स्पॉट किए गए। इस दौरान एक पैपराजी उनकी फोटो लेते समय दोनों को भईया-भाभी कहकर पुकारा। पैपराजी के ऐसा कहने पर दोनों का रिएक्शन देखने लायक था।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बीते दिन एक साथ स्पॉट किए गए। इस दौरान एक पैपराजी ने उनकी फोटो लेते समय दोनों को भईया-भाभी कहकर पुकारा। पैपराजी के ऐसा कहने पर दोनों का रिएक्शन देखने लायक था।

बिग बोस 15 के सबसे पसंदीदा कपल तेजरन (Tejran) यानि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते पर कंई लोगो ने सवाल उठाए थे। बहुत से लोगों का कहना था कि दोनों का रिश्ता केवल बिग बॉस के घर तक है और बाहर जाते ही दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन शो खत्म होने के बाद भी दोनों को साथ में समय बिताते देखा गया। उनके एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को साथ में देखा गया।

पैपराजी ने दोनों को कहा ‘भईया-भाभी’

तेजस्वी और करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैपराजी दोनों को देखते है तो उनको पोज देने के लिए कहते है। इस दौरान एक पैपराजी करण को कहता है- ‘क्या बात है भईया, भाभी के साथ।’पैपराजी के इतना कहते ही दोनों खूब हंसने लगते है।

तेजस्वी से मिलने उनके घर पहुंचे करण

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंद्रा तेजस्वी से मिलने उनके घर पहुंचते है। इस दौरान अभिनेत्री अपनी बालकनी में खड़े उनसे कुछ बात करते नजर आती है। कपल को साथ में देख उनके फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

गौरतलब है कि तेजस्वी बिग  के बाद अब ‘नागिन 6’ की शूटिंग में व्यस्त होने वाली है। कलर्स टीवी के नए प्रोमो में तेजस्वी का नया नागिन लुक देखा जा सकता है।

Exit mobile version