एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको अपने भाई शिवांग के साथ सुर से सुर मिलाते देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। परिणीति इन दिनों मालदीव में अपने परिवार के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
‘कलंक’ गाना गाते नजर आये परिणीति और उनके भाई
हाल ही में परिणीति ने अपने ट्विटर अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिणीति और उनके भाई शिवांग चोपड़ा ‘कलंक’ का टाइटल ट्रैक गाते सुना जा सकता है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहें हैं।
Singing sesh ✨
We’ve been singing together since we were 8 .. Went to music school to learn together .. Now we can predict each other’s moves while singing 😊💕 @shivangchopra99 pic.twitter.com/QCCNTkkXcy
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 24, 2021
इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने बताया कि वे काफी कम उम्र से संगीत सीख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम 8 साल की उम्र से साथ में गा रहे है…. हम सीखने के लिए म्यूजिक स्कूल भी साथ ही जाते थे। अब हम गाते हुए एक दूसरे के मूव्स पहले से ही जान जाते हैं।”
जानिए बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ कैसी फिल्म में काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा
बात करें परिणीति के वर्कफ़्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएँगी। परिणीति की कुछ फ़िल्में जैसे ‘सायना’, ‘गर्ल ऑन द ट्रैन’ व ‘संदीप और पिंकी फरार’ हाल ही में रिलीज हुई हैं।