Site icon www.4Pillar.news

Video: सचिन तेंदुलकर की फेवरेट डिश है मिसल पाव, बोले ‘संडे हो या मंडे मैं किसी भी दिन मिसल पाव खाने के लिए तैयार रहता हूँ’ 

सचिन तेंदुलकर ने मिसल पाव खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मिसल पाव को एक नंबर बताया है। 

सचिन तेंदुलकर ने मिसल पाव खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मिसल पाव को एक नंबर बताया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने संडे को बड़े ही खास तरिके से सेलिब्रेट किया। सचिन ने छुट्टी के दिन अपनी फेवरेट डिश मिसल पाव का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने मिसल पाव खाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि संडे हो या मंडे वे किसी भी दिन मिसल पाव खाने के लिए तैयार रहते हैं।

महाराष्ट्र के मिसल पाव को बताया 1 नंबर

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मिसल पाव खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन अपनी फेवरेट डिश के बारे में बात कर रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मिसल पाव की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का मिसल पाव 1 नंबर है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “संडे हो या मंडे, मैं किसी भी दिन मिसल पाव लेने के लिए तैयार हूँ। इसके बाद उन्होंने आगे पूछा कि आपका पसंदीदा नाश्ता क्या है।”

फैंस को पसंद आया सचिन का ये अंदाज

सचिन तेंदुलकर के फैंस उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सचिन को क्रिकेट से सन्यास लिए लंबा समय हो गया है लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

Exit mobile version