Site icon www.4Pillar.news

Video सपना चौधरी ने होली पर किया धांसू डांस

हरियाणा की स्टेज डांसर से बॉलीवुड तक बड़ी स्पीड से छलांग लगाने वाली सपना चौधरी बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आई। हालांकि सपना चौधरी बिग बॉस में फाइनल तक नहीं पहुंच पाई लेकिन यहां से उनको बॉलीवुड का टिकट जरूर मिल गया है।

हरियाणा की स्टेज डांसर से बॉलीवुड तक बड़ी स्पीड से छलांग लगाने वाली सपना चौधरी बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आई। हालांकि सपना चौधरी बिग बॉस में फाइनल तक नहीं पहुंच पाई लेकिन यहां से उनको बॉलीवुड का टिकट जरूर मिल गया है।

सपना चौधरी को बिग बॉस के घर से निलने के बाद फिल्मों में काम मिला। उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में प्रसिद्ध हरियाणवीं गाने पर डांस परफॉर्म किया। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। सपना हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश तक छाई हुई
है।

सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस के कारण सुर्ख़ियों में छाई रहती है। हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। होली के मौके पर सपना चौधरी ने जमकर होली मनाई। होली के दिन सपना टीवी चैनलों पर छाई रही।

सनसनी गर्ल सपना चौधरी के वीडियो ने होली के दिन धमाल मचा दिया। हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में लोगों ने सपना के डीजे सांग्स पर जमकर डांस किया।

सपना चौधरी अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती है। वैसे तो उनके वीडियो यूट्यूब पर भी मिनटों में वायरल हो जाते है। सपना चौधरी आजकल देश के हर कोने में अपना परफॉर्मेंस दे रही है। सपना जिस भी राज्य में अपना प्रोग्राम करती है वहां की पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए विशेष
इंतजाम करना पड़ता है। पिछले दिनों उनके बिहार में एक प्रोग्राम के दौरान लोगों ने काफी बवाल काटा था।

Exit mobile version