Site icon www.4Pillar.news

Video : शहनाज़ गिल ने माधुरी दीक्षित के साथ “बड़ी मुश्किल” गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

शहनाज़ गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमे शहनाज़ माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 

शहनाज़ गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमे शहनाज़ माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आये दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज़ की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि सोशल मीडिया पर आये दिन उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो जाती हैं। हाल ही में शहनाज का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसे लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहे है।

शहनाज का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है  जो “डांस दीवाने” के सेट का है। शहनाज डांस दीवाने में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बतौर मेहमान पहुंची। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स और माधुरी दीक्षित के साथ डांस और मस्ती भी की।

शहनाज ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

शहनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज़ ने लिखा,”गर्व महसूश हो रहा है। थैंक यू कलर्स टीवी इतना प्यार और सम्मान देने के लिए।

यहाँ देखिये शहनाज़ गिल और माधुरी दीक्षित का डांस

वीडियो में शहनाज को माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते है कि माधुरी और शहनाज ‘बड़ी मुश्किल’ गाने पर डांस कर रहीं हैं। इस दौरान शहनाज ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है और माधुरी ने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है।

ये तो जगजाहिर है कि माधुरी दीक्षित तो डांस में माहिर हैं ही लेकिन शहनाज ने उनके साथ जो डांस मूव मैच किये है वो वाकई काबिले तारीफ़ है। शहनाज़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इससे पहले भी शहनाज़ ने कृति सेनन की फिल्म ‘मिमी’ के गाने परम सुंदरी पर डांस किया था। इस वीडियो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ डांस किया था।

Exit mobile version