Site icon www.4Pillar.news

 video : शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने बनवाया बेटी के नाम का टैटू, मुश्किल घड़ी में बेटी को यूं किया सपोर्ट 

शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने अपनी बेटी के नाम का एक टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने अपनी बेटी के नाम का एक टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनेत्री शहनाज़ गिल बिलकुल टूट गयी हैं। ऐसे में उनकी फैमिली और उनके फैंस उनको इस दुःख की घड़ी में खूब सपोर्ट कर रहे हैं। शहनाज़ के पिता संतोख सिंह ने भी अपनी बेटी शहनाज़ गिल के सपोर्ट के लिए उनके नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज़ के पिता संतोख सिंह अपनी बेटी के नाम के टैटू को दिखा रहे हैं। इसमें शहनाज़ के नाम के साथ-साथ एक गुलाब का फूल भी देखा जा सकता है। यह वीडियो शहनाज़ के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “उन्होंने सच में टैटू बनवाया है। जो बहुत स्वीट है। कृपया इस बात के लिए अब उन्हें जज न करें।

आप को बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के समय शहनाज़ के पिता संतोख सिंह ने ही पहली बार शहनाज़ की तबियत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैंने शहनाज़ से फोन पर बात की है उसकी तबियत ठीक नहीं है। मैंने अपने बेटे शहबाज़ को मुंबई भेज दिया है। मैं भी कुछ समय में मुंबई के लिए निकलूंगा।

Exit mobile version