Video: शादी के दिन एग्जाम देने एग्जामिनेशन हॉल पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी शादी के दिन हैवी लहंगा पहन और मेकअप कर एग्जाम देने एग्जामिनेशन हाल पहुंची।

एक जमाना था जब लड़कियों के लिए पढ़ाई-लिखाई बहुत दूर की बात हुआ करती थी, लेकिन आज जमाना बदल चूका है। आज लड़कियों की शिक्षा को भी उतना ही महत्व दिया जाता है, जितना की लड़को की। आज महिलाएँ अपने अन्य कामो के साथ-साथ अपने पढ़ने-लिखने के महत्व को भी समझती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है राजकोट की शिवांगी ने जो अपनी शादी के दिन भी अपना एग्जाम देने एग्जामिनेशन हॉल पहुंची।

वायरल भयनी ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकोट की शिवांगी नाम की एक लड़की फुल मेकअप और दुल्हन वाले लहंगे पहन एग्जाम देने एग्जामिनेशन सेंटर जा रही है। वहीं एग्जामिनेशन सेंटर में भी वह पूरी लग्न और नियमो से अन्य छात्रों के साथ बैठकर एग्जाम लिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर दुल्हन का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शिवांगी के इस वीडियो पर लोग तरहं तरहं की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। जहां कुछ लोगो ने दुल्हन के पढ़ाई के प्रति जज़्बे को सलाम किया है तो कुछ अन्य ने सवाल भी उठाएं हैं। कुछ लोगो का कहना है कि दुल्हन का मेकअप एग्जाम के बाद भी हो सकता था और या शादी की डेट आगे भी की जा सकती थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version