आखिरकार बिक ही गया विजय माल्या का किंगफिशर एयरलाइंस हाउस,जानिए कितने करोड़ में हुई नीलामी

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का मुंबई स्थित किंगफिशर एयरलाइंस हाउस बिक गया है। किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय को हैदराबाद के एक प्राइवेट डेवलपर को बेचा गया है। किंगफिशर हाउस में एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर ,एक  अप्पर फ्लोर और एक अप्पर ग्राउंड फ्लोर है। जिसका कुल क्षेत्रफल 1586 वर्ग मीटर है। यह 2402 वर्ग मीटर के भूखंड पर बना हुआ है।

रियल स्टेट इंडस्ट्रीज के जानकारों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि शुरुआत में बैंकों ने एक अनरियलिस्टिक रिजर्व प्राइस तय किया था। क्योंकि प्रॉपर्टी कि कईं सीमाएं थी। इसमें कहा गया था कि प्रॉपर्टी के विकास की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। क्योंकि यह मुंबई हवाई अड्डे के बाहरी इलाके में है। प्रॉपर्टी मुंबई में हवाई अड्डे के पास आलीशान विलेपार्ले इलाके में स्थित है।

विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय की नीलामी 52 करोड रुपए में हो गई है। इससे पहले किंगफिशर हाउस को बेचने की कई बार कोशिश की गई। कर्जदाताओं को खरीदार नहीं मिल पाया था। जिस कारण किंगफिशर एयरलाइंस मुख्यालय की नीलामी अब तक नहीं हो पाई थी। अब हैदराबाद के एक प्राइवेट डेवलपर को 52 करोड रुपए में किंगफिशर हाउस को बेच दिया है।

विजय माल्या को कर्ज देने वालों ने साल 2016 में पहली बार 150 करोड रुपए के रिजर्व प्राइस के साथ प्रॉपर्टी की नीलामी की कोशिश की थी। इसके बाद कई बार प्रापर्टी को बेचने की कोशिश की गई। लेकिन नाकाम रही। विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया जा चुका है और किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित ऋण के भुगतान में चूक के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा वह वांछित है। बता दे, किंगफिशर एयरलाइंस को साल 2012 में बंद कर दिया गया था।

किंगफिशर एयरलाइंस पर एसबीआई के नेतृत्व में भारत के बैंकों के कंसटोरियम का लगभग 10000 करोड़ रुपए बकाया है। विजय माल्या यूनाइटेड किंगडम में प्रत्यार्पण की कार्यवाही का सामना कर रहा है और वह साल 2019 में आर्थिक अपराधी भगोड़ा घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि पिछले महीने ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ दिवालिया आदेश जारी किया था। जिसके बाद भारतीय बैंकों को दुनिया भर में उनकी संपत्ति को जब्त करने की परमिशन मिली। विजय माल्या को कर्ज  देने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के खातों में और 792 करोड रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई