Politics

Vinesh Phogat ने IOA चीफ PT Usha पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं-राजनीति के लिए फोटो वायरल की

Vinesh Phogat ने IOA Chief PT Usha पर गभीर आरोप लगाया है। विनेश फोगट ने कहा कि पीटी उषा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा की भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने मेरी मर्जी के खिलाफ मेरी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसमें दिखाया गया कि मैम  मेरी मदद कर रही हैं।

Vinesh Phogat ने IOA Chief PT Usha पर लगाया गभीर आरोप

Vinesh Phogat ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पर पेरिस ओलंपिक के दौरान मदद न करने का आरोप लगाया है। बता दें विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग कुश्ती के मुकाबले में फाइनल में पहुंचने वाली  पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थी।  जिन्हे फाइनल राउंड से कुछ घंटे पहले मात्र 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य करार दिया गया था।

Vinesh Phogat हुई डिस्क्वालिफाई

30 वर्षीय महिला पहलवान ने 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती के शिखर मुकाबले के लिए क्वालीफाई करने के बाद कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था। हालांकि,  उनका सपना तब बिखर गया जब उन्हें फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिया गया था। उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

Vinesh Phogat का लोगों ने किया सपोर्ट

फोगट का ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूटने के बाद पुरे देश ने उनको अपना समर्थन दिया था। यहाँ तक कि कई विदेशी हस्तियों ने भी विनेश का सपोर्ट किया था और उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल देने की मांग की थी।

Vinesh Phogat ने पीटी उषा पर लगाया ये आरोप

अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा करते हुए IOA चीफ पीटी उषा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीटी उषा मैडम ने मेरे साथ अपनी फोटो उस समय खिचवाई जब मैं अस्पताल में भर्ती थी। बाद में इस फोटो का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया गया। फोटो को सोशल मीडिया पर साझा कर ऐसा दिखाया गया कि वो मेरी मदद कर रही हैं।

Vinesh Phogat ने कहा कि मैडम फोटो खिंचवाने आई थीं

विनेश फोगाट ने वरिष्ठ पत्रकार अजित अंजुम के प्रोग्राम में कहा,” मुझे नहीं पता मुझे वहां क्या मदद मिली ? मैडम ने अस्पताल में मुझसे मुलाकात की थी। एक फोटो खींची गई। राजनीती में बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ होता है। मेरे साथ भी पेरिस में राजनीती की गई। हर जगह राजनीती है। इसीलिए मैंने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला लिया। ”

“आप अस्पताल के बिस्तर पर हैं, आपको पता नहीं कि बाहर क्या हो रहा है। जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उस जगह पर सभी को दिखाने के लिए आप मेरे साथ खड़े हैं। आप बिना बताये मेरी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालकर बोल रहे हो कि हम साथ खड़े हैं। ” विनेश ने AAA मीडिया को बताया।

उन्होंने आगे कहा ,” मैंने अपना केस खुद दायर किया था। अगले दिन हरीश साल्वे सर शामिल हुए। मेरी में मौजूद वकीलों ने मेरी तरफ से वह मामला दर्ज किया था। यह भारत सरकार की  तरफ से नहीं किया गया। मैं वहां भारत का प्रतिनिधित्व करने गई थी, इसलिए केस दर्ज करना भारत सरकार का कर्तव्य था। ”

कुश्ती में अयोग्य ठहराए जाने के अगले दिन ही  विनेश फोगाट ने संन्यास की  घोषणा कर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। जिसमें उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा था कि मां मैं हर गई कुश्ती जीत गई। अपना सपना टूट गया।

हालांकि, विनेश फोगाट ने कुश्ती से रिटायरमेंट लेने एक हफ्ते बाद राजनीती में कदम रख लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। विनेश फोगाट हरियाणा के जींद जिला की जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

17 घंटे ago