Games

बॉक्सर विनेश फोगाट ने कजाकिस्तान की महिला पहलवान को हराकर हासिल किया ओलंपिक कोटा

Vinesh Phogat Olympic: ने शनिवार को एशियाई ओलंपिक क्वालिफिकेशन में कजाकिस्तान की महिला पहलवान Laura Ganikyazy को 10-0 से हराकर पेरिस 2024 कोटा हासिल किया। उनके अलावा रितिका हुड्डा और अंशु मलिक ने भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन विनेश फोगाट ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यज़ीको 10-0 से हराकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। विनेश फोगाट ने कजाख पहलवान पर तकनीकी श्रेष्ठता की बदौलत 4 मिनट 18 सेकंड में जीत दर्ज की। अब उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की अक्तेंगे क्यूनिमजेवा से होगा। अक्तेंगे ने चीन की मेंग ह्सुआन हसीह को हराया था।

Vinesh Phogat Olympic: दो साल बाद की शानदार वापसी

बता दें, विनेश फोगाट लगभग पिछले दो साल से रिंग से बाहर चल रही थीं। वह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फोगाट ने दो भार वर्गों में ट्रायल में भाग लिया था। उन्होंने एशियाई ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग जीता।

ताइपे चीन, कंबोडिया और कजाकिस्तान की पहलवानों को हराया

विनेश फोगाट ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए, कुश्ती के मैदान में 16 राउंड में दक्षिण कोरिया की चेओन मिरान को 10-0 से हरा दिया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कंबोडिया की दित समनांग को हराया। फोगाट ने ये मुकाबला एक मिनट से भी कम समय में जीता।

प्रतिकूल परिस्थितियों में हासिल किया ये मुकाम

इससे पहले विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते थे। सबसे खास बात ये है कि विनेश ने ये मुकाम प्रतिकूल परिस्थितियों में हासिल किया है। पिछले वर्ष वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनका 2023 का पूरा वर्ष भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में बीत गया। इसके बाद वह घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गई थीं। जीवन की कई चुनौतियों के बावजूद भी विनेश फोगाट नहीं टूटीं और अब रिंग में शानदार वापसी की।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

17 घंटे ago