Vinesh Phogat Pregnant: रेसलर विनेश फोगाट जल्द बनेंगी माँ, शादी के 7 साल बाद अनाउंस की प्रेग्नेंसी 

Vinesh Phogat Pregnant: रेसलर विनेश फोगाट जल्द ही माँ बनने वाली है। उन्होंने  शादी के 7 साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

मशहूर रेसलर और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल फोगाट जल्द ही माँ बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान (Vinesh Phogat Pregnant) किया है।

Vinesh Phogat Pregnant, जल्द माँ बनेंगी विनेश फोगाट

कुछ समय पहले ही विनेश फोगाट ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी लव स्टोरी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है।”

विनेश की इस अनाउंसमेंट के बाद उनके दोस्त और फैंस उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। पहलवान बजरंग पुनिया ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई हो।’ साक्षी मलिक ने लिखा, ‘बधाई।’ इसके अलावा कंई सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें खूब शुभकामनाएँ दे रहे है।

2018 में रचाई थी शादी

बता दे कि विनेश फोगाट ने साल 2018 में पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी उनके गृहनगर चरखी दादरी में हुई थी।

ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन के कारण टुटा था सपना

बता दे कि विनेश फोगाट बीते साल पेरिस ओलंपिक के वक्त काफी चर्चा में आ गई थी। विनेश ने ओलंपिक 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वे फाइनल तक पहुंची थी। हालाँकि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल मैच से पहले ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

कड़ी मेहनत करने के बाद भी ओलंपिक मेडल जीतने में नाकामयाब हुई फोगाट का दिल इस कद्र टुटा था कि उन्होंने तुरतं ही कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। संन्यास के बाद वे राजनीति में शामिल हुई और उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। फोगाट ने 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version