Politics

Vinesh Phogat ने कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद बताई चुनाव लड़ने की वजह

Vinesh Phogat शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। वह हरियाणा के जींद की जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद विनेश फोगाट ने assembly elections लड़ने की वजह बताई है।

Vinesh Phogat जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी

हरियाणा में विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ बीजेपी को राज्य से हटाने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूचि में कई दिग्गज नेताओं के अलावा महिला पहलवान विनेश फोगाट का भी नाम है।

Vinesh Phogat विधान सभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार

कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। ओलंपियन फोगाट को जींद की जुलाना विधान सभा से उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद विनेश ने चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है।

Vinesh Phogat ने बताई चुनाव लड़ने की वजह

महिला पहलवान Vinesh Phogat ने एक्स पर लिखा,” कल दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। इस अवसर पर मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और संगठन के महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल जी से मुलाकात की और उंनका आभार जताया। ”

29 वर्षीय फोगट ने आगे लिखा ,” कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया है। इस विचारधारा से प्रेरित होकर, मैं कांग्रेस के साथ मिलकर देश-प्रदेश के खिलाड़ियों और महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेती हूं। मेरा उद्देश्य इस दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना और इस सब में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।”

Vinesh Phogat News: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच विनेश फोगाट को NADA ने जारी किया नोटिस

बता दें, विनेश फोगाट को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी मजबूत होती नजर आ रही है। फोगाट रविवार से चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। वह 8 सितंबर को अपने ससुराल बख्ता खेड़ा गांव में एक पंचायत को संबोधित करेंगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

12 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago