Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वायरल फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर पति निक जोनस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर पति निक जोनस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत में सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। हाल में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की कई तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस पति निक जोनस की पीठ पर बैठी हुई नजर आ रही है। उनकी ये फोटो घर पर वर्क आउट करते समय की है। जिसमें निक पुश अप कर हैं और प्रियंका चोपड़ा उनकी पीठ पर बैठी हुई मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। पीसी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा ,” पुश अप्स मेरा पसंदीदा व्यायाम है। ”

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैन के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किए हैं। पूर्व वर्ल्ड इंडिया उर्वशी रौतेला,रणवीर सिंह और नरगिस फाखरी ने पीसी और निक की इंस्टा फोटो पर कमेंट किए हैं। मात्र एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर को 2288103 लोगों ने लाइक किया है और ये सिलसिला जारी है।

अमेरिकी सीनेटर कमला हर्रिस

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए अमेरिकी सीनेटर और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हर्रिस को शुभकामना देते हुए लिखा ,” यह सभी महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक, परिवर्तनकारी और गर्व का क्षण है। रंग की सभी महिलाएं, सभी अश्वेत महिलाएं और सभी दक्षिण एशियाई महिलाएं। ”

चोपड़ा ने आगे लिखा ,”  अमेरिकी भारतीय मूल की पहली अश्वेत महिला कमला हर्रिस को अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर चुनाव लड़ने के लिए बधाई। ”

प्रियंका चोपड़ा की सनबाथ तस्वीर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक और फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। जिसमें वह सनबाथ लेते हुए नजर आ रही है। इस फोटो रियल बॉलीवुड हंगामा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

Exit mobile version