Site icon www.4Pillar.news

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का अंदाज देखकर फैन हुआ बेहाल,देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगा गर्ल अपने अंदाज से सबके होश उड़ा रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगा गर्ल अपने अंदाज से सबके होश उड़ा रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी को एक्टिव रहती है। वह हर दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। उनके ग्लैमरस फोटो और वीडियो फैंस को खूब पसंद आते हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने स्टाइलिश अंदाज में सबके होश उड़ाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ‘चुराके दिल मेरा’ गाने पर लड़की के पीछे घूम रहा होता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स शिल्पा शेट्टी को देखता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी रेड कलर टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को जूम टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी 13 सालों बाद अभिनय की दुनिया में फिर वापसी करने वाली है।हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग पूरी की है। शिल्पा शेट्टी परेश रावल और मीजन जाफरी के साथ हंगामा 2 फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है।अभिनेत्री अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

Exit mobile version