Site icon 4PILLAR.NEWS

Virat Anushka visit Ayodhya: अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राम मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में टेका मत्था 

Virat Anushka visit Ayodhya राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Virat Anushka visit Ayodhya: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अयोध्या पहुंचे। इस दौरान कपल ने रामलला के दर्शन किए और साथ ही हनुमान गढ़ी में बजरंग बली का भी आशीर्वाद लिया।

मशहूर सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते है। कुछ दिनों पहले ये कपल दोनों वृंदावन के महशूर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं आज 25 मई को विराट और अनुष्का श्री राम की नगरी अयोध्या (Virat Anushka visit Ayodhya) पहुंचे।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का (Virat Anushka visit Ayodhya)

दरअसल कुछ समय पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अयोध्या पहुंचे थे। दोनों ने पहले रामलला के दर्शन किए। वहीं राम जी का आशीर्वाद लेने के बाद ये कपल हनुमान गढ़ी भी पहुँचा और हनुमान जी के आगे सिर झुकाया।

बजरंगबली का भी लिया आशीर्वाद

विराट अनुष्का की इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देख जा सकता है कि हनुमान गढ़ी पहुंचे विराट-अनुष्का की पुजारी जी ने पूजा करवाई। वहीं पूजा के बाद उन्हें फूलों का हार पहनाया और माथे पर तिलक भी लगाया।

वहीं विरूष्का की अयोध्या यात्रा पर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा कि, “विराट कोहली जी और अनुष्का शर्मा जी का अध्यात्म के प्रति, अपनी संस्कृति के प्रति, भगवान के प्रति और सनातन धर्म के प्रति काफी लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और तत्पश्चात हनुमान जी का भी आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उनसे थोड़ी अध्यात्म और यहां की पौराणिक कथाओं के बारे में भी चर्चा हुई।”

यहां देखिए वीडियो-

यह भी जरूर देखें: Virat Kohli and Anushka Sharma: फैमिली संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने मांगी ये खास चीज 

Exit mobile version