Site icon 4PILLAR.NEWS

Virat Kohli के बर्थडे पर Anushka Sharma ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Virat Kohli

Virat Kohli का बर्थडे

Virat Kohli आज अपना बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर Anushka Sharma ने अपने दोनों बच्चों बेटे अकाय और बेटी वामिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए…

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज  (Virat Kohli) आज 5 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएँ दे रहा है। वहीं अब विराट की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस तस्वीर में किंग कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर्त नजर आ रहे है।

Virat Kohli के बर्थडे पर Anushka Sharma का खास पोस्ट

दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कोहली ने अपने दोनों बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय को गोद में उठाया हुआ है। बता दे कि ये पहल बार है जब अनुष्का ने अपने बेटे की कोई तस्वीर शेयर की है। हालाँकि इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों का चेहरा छिपा दिया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए वैसे तो अनुष्का ने कोई खास कैप्शन नहीं लिखा। हालाँकि उन्होंने एक रेड हार्ट और नजर न लगने वाली इमोजी बनाई है।

सेलेब्स और फैंस ने बरसाया प्यार

विराट और अनुष्का के बच्चों के इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, कियारा अडवाणी, आयुष्मान खुराना,अन्नया पांडे, धनाश्री वर्मा और सानिया मिर्जा सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। इसके आलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे है।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “किंग अपने प्रिंस और प्रिंसेस के साथ।’ एक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग कोहली।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

Virat Kohli और Anushka Sharma 2017 में हुई थी शादी

बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों बेटी वामिका कोहली के पेरेंट्स बने थे। वहीं 2024 की शुरूवात में इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया है।

यह भी पढ़े : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दोस्तों के साथ एन्जॉय की डिनर पार्टी, पैप्स को देख मुस्कुराते नजर आई एक्ट्रेस 

Exit mobile version