इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले कोविड पीड़ित लोगो की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिये लोगो से मदद मांगी थी। अब उस राहत कोष में टारगेट से अधिक फंड जमा होने पर उन्होंने लोगो का धन्यवाद किया है।
देश में कोरोना महामारी के कारण बहुत गंभीर हालात बने हुए हैं। ऐसे में बहुत से सेलिब्रिटीज भी आम लोगो की मदद के लिए आगे आ रहें है। Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए लोगो को डोनेट करने के लिए कहा था।
विराट और अनुष्का ने अपने कोविड राहत कोष में 7 दिन में 7 करोड़ रूपए जमा करने का लक्ष्य रखा था। इस राहत कोष में 2 करोड़ रूपए विराट और अनुष्का ने खुद जमा किये थे। लेकिन अब इस राहत कोष में 11,39,11,820 रुपए जमा हो गए हैं । अपने लक्ष्य से अधिक धनराशि जमा होने पर विराट और अनुष्का ने लोगो का धन्यवाद किया है।
अनुष्का और विराट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सभी डोनेशन देने वालो को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा हम लोगो ने सात दिन में अपने टारगेट से अधिक 11,39,11,820 रूपए जमा किये हैं। अनुष्का ने आगे कहा आप लोगो ने जो एकता दिखाई है। उसे देखकर में हैरान भी हूँ और विनम्र भी। ये पैसे कोविड पीड़ित लोगो का जीवन बचने के लिए लंबा सफर तय करेंगे।
Our hearts are filled with gratitude after witnessing the kind of help we have received from you. Thank you once again 🙏🏻 Jai Hind 🇮🇳 #InThisTogether #ActNow #OxygenForEveryone #TogetherWeCan #SocialForGood@actgrants @ketto pic.twitter.com/8SzoWHHtal
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 14, 2021
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना की जंग में दान करने की लगाई गुहार,कहा-यह मदद करने का समय है
भारत के लोगो की मदद में अपना योगदान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपके बिना यह सब संभव नहीं था। जय हिन्द।-विरूष्का ने कहा ।

