Site icon www.4Pillar.news

Man VS Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा

Man VS Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा

डिस्कवरी चैनल पर दिखाए जाने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड शो में एक बार फिर टॉप भारतीय सेलेब्रिटीज विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा खतरनाक एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद Bear Grylls ने दी है।

डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाने वाला शो Man VS Wild एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli और ग्लोबल सेलेब्रिटी  Priyanka Chopra को शो में बतौर गेस्ट बुलाने की इच्छा जताई है। इससे पहले बेयर गिल्स के इस कार्यक्रम में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह शो का हिस्सा बन चुके हैं। यहां तक इस शो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुके हैं।

Bear Grylls in Man VS Wild

बेयर ग्रिल्स ने टीओआई को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा से इस विषय पर बात चल रही है। बेयर ग्रिल्स ने कहा कि वह अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जल्द ही भारत आएंगे। हालांकि, उन्होंने ने यह नहीं बताया कि इस शो में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली नजर आएंगे या नहीं।

शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के नाम का सिलेक्शन करने की वजह बताते हुए कहा ,” विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा एक नंबर के सेलेब्रिटी हैं। दोनों ने अपने अपने क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया पसंद करती है। ऐसे में दोनों को समझना और उनके सफर को जानना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात होगी। ”

बता दें, डिस्कवरी चैनल पर अंगेजी, हिंदी और विभिन्न भाषाओँ में दिखाए जाने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड शो को पूरी दुनिया पसंद करती है। विदेशों के अलावा भारत में भी बेयर ग्रिल्स के इस शो को काफी पसंद किया जाता है। भारत में शो की पॉप्युलरिटी को देखते हुए बेयर ग्रिल्स समय समय पर टॉप भारतीय सेलेब्रिटीज को इस शो में बुलाते हैं।

Exit mobile version