Site icon www.4Pillar.news

विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल की शादी में पुष्पा फिल्म के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह ग्लेन मैक्सवेल की शादी में पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह ग्लेन मैक्सवेल की शादी में पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी में विराट कोहली ने जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  किंग कोहली मैदान में हो चाहे कहीं और जहां भी रहते हैं वह धमाल मचाते हैं। विराट कोहली का फॉर्म क्रिकेट के मैदान पर कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन डांस फॉर्म अभी भी बरकरार है। विराट ने हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल की शादी की रिसेप्शन पार्टी अटेंड की थी। जिसमें उन्होंने पुष्पा फिल्म के गाने ऊ अंटावा  पर जमकर ठुमके लगाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी में किया डांस

रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। विराट कोहली को फिल्म पुष्पा के में समांथा प्रभु के आइटम सॉन्ग ऊ अटावा पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

RCB ने किया पार्टी का आयोजन

ट्विटर पर शेयर कीजिए वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बाकी खिलाड़ी भी शादी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी थी। विराट कोहली के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उनके रनों की बात करें तो अभी तक 9 मुकाबलों में उन्होंने 16 की औसत से 128 रन बनाए हैं। जिसमें उनकी एक 48 रनों की पारी भी शामिल है। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि विराट कोहली जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

Exit mobile version