Site icon www.4Pillar.news

अनुष्का शर्मा के बर्थड़े पर विराट कोहली ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, वाइफ के लिखा प्यार भरा मैसेज 

अनुष्का शर्मा के बर्थड़े पर विराट कोहली ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, वाइफ के लिखा प्यार भरा मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का के जन्मदिन पर उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 1 मई को अपना 35वां जन्मदिन मना रही  है। अनुष्का के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। विराट ने अनुष्का के बर्थडे पर कुछ अनदेखी और क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अनुष्का के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

विराट ने अनुष्का के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल विराट कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट से अनुष्का शर्मा की कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का को बर्थडे विश किया है। पहली तस्वीर में अनुष्का ब्लैक ड्रेस और हैट पहने डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में अनुष्का ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ में नजर आ रहे है।

इसके अलावा भी विराट ने अनुष्का की कंई अन्य तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे अलग-अलग मूड में नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ‘आपकी हर छोटी-बड़ी और क्यूट मैडनेस के जरिए आपको प्यार करता हूँ। हैप्पी बर्थडे माई एव्रीथिंग।’

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

बात करें अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। अनुष्का लास्ट 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थी। वहीं अब अनुष्का जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version