Site icon www.4Pillar.news

Video: अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली जब पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिले थे तो काफी नर्वस हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक टीवी शो में किया।

कप्तान विराट कोहली जब पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिले थे तो काफी नर्वस हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक टीवी शो में किया।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर रोज चर्चा में रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक शैंपू के कमर्शियल एड की शूटिंग के दौरान मिले थे।विराट कोहली अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले काफी नर्वस थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक टीवी शो में किया। ग्रैहम बेनसिंगर(Graham Bensinger) के शो ‘इन डेप्थ विद ग्रैहम बेनसिंगर ‘ में विराट कोहली ने का कहा, ” जब मैं पहली बार अनुष्का शर्मा से मिला तो काफी नर्वस था। मैंने अपनी घबराहट को छुपाने के लिए एक जोक सुनाया क्योंकि मुझे पता नहीं था कि क्या करना है। ”

टीवी शो में जब विराट कोहली से पूछा गया कि क्या आपको याद है , अपने पहली बार अनुष्का शर्मा से क्या कहा था। इस पर विराट कोहली ने हैरान होते हुए कहा,” मैंने ऐसा कुछ कहा जो शायद कहना सही नहीं था। ” विराट कोहली ने आगे कहा,” जब अनुष्का शर्मा सेट पर पहुंची थी उसने हाई हील पहनी हुई थी। अनुष्का शर्मा मुझसे लंबी दिख रही थी। ” विराट कोहली ने बर्फ तोड़ने की एक्टिंग करते हुए मजाक में कहा,” क्या आपको इससे ऊंचे हिल्स नहीं मिले ? उन्होंने आगे कहा ,” तब उन्होंने एक्सक्यूज मी,फिर मैंने कहा ,आई एम जस्ट जोकिंग कहा। मेरा मजाक एक अजीब पल बन गया। ”

आपको बता दें ,विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल तक डेटिंग की। उन्होंने साल 2017 में इटली के टस्कनी में शादी कर ली थी। बाद में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन भी दिया था। जिसमें बॉलीवुड ,क्रिकेट और राजनीती जगत की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया था। जिसकी फोटो काफी वायरल हुई थी।

Exit mobile version