Site icon www.4Pillar.news

व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर डॉ आनंद राय को भोपाल पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान हुए व्यापम घोटाले की पोल खोलने वाले व्हिसलब्लोअर आनंद राय को भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। अपनी गिरफ्तारी जानकारी खुद डॉ राय ने एक ट्वीट के जरिए दी है। 

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान हुए व्यापम घोटाले की पोल खोलने वाले व्हिसलब्लोअर आनंद राय को भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। अपनी गिरफ्तारी जानकारी खुद डॉ राय ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

मध्यप्रदेश में बहुत चर्चित रहे व्यापम घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले व्हिसलब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को भोपाल पुलिस ने दिल्ली के काबल होटल से गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आनंद राय ने एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने में लिखा ,” मुझे दिल्ली से काबली होटल से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है। सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचें। ” उन्होंने अपने ट्वीट को सांसद विवेक तंखा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल को टैग किया है।

डॉ आनंद राय व्यापम घोटाले का भंडाफोड़ करने वालों में से एक व्हिसलब्लोअर हैं। हाल ही में उनके द्वारा शेयर किया गया TET के प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। जिसमें लक्ष्मण सिंह का नाम भी दिख रहा था। जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऑफिस में OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम ने 25 मार्च 2022 को डॉ राय के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद यह केस भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।

आपको बता दें , मध्य प्रदेश में करोड़ों रूपये का व्यापम घोटाला हुआ था। उस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक भी इस घोटाले की आंच पहुंची थी। इस घोटाले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था जबकि कईं गवाहों की संदिग्ध मौत भी हो चुकी है। व्यापम घोटाले के कई मामले अब भी अदालत में चल रहे हैं।

Exit mobile version