Site icon www.4Pillar.news

वीडियो में देखें सूर्य ग्रहण 2020 का अद्धभुत नजारा 

भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण 2020 अद्भुत नजारा देखने को मिला। 25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलयाकार सूर्य ग्रहण के दर्शन हुए। अगली बार ऐसा ही नजारा 19 साल बाद देखने को मिलेगा। 

भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण 2020 अद्भुत नजारा देखने को मिला। 25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलयाकार सूर्य ग्रहण के दर्शन हुए। अगली बार ऐसा ही नजारा 19 साल बाद देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रहण 2020 के दौरान भारत के कई हिस्सों में आसमान में सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आया। लोगों ने इस तरह का नजारा 1995 के बाद देखा है। ये भी पढ़ें :Solar Eclipse 2020 : जानिए ,समय तारीख और सूतक काल के बारे में

सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। जो 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त हुआ। 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण पूर्ण प्रभावी रहा। आसमान में अंधेरा छा गया। 5 घंटे 49 मिनट तक चले इस सूर्य ग्रहण का लोगों ने बहुत आनंद लिया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सूर्य ग्रहण का अद्धभुत नजारा देखने को मिला। आकाश में अंधेरे के बीच सूरज दिखाई दिया। कुरुक्षेत्र में हर साल सूर्य ग्रहण एके मौके पर मेला लगता है और हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आते हैं। इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण यहां श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई नहीं दी।

Exit mobile version